चौरीचौरा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन घाटों का एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण
शारदीय नवरात्र के समापन पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार शाम एसडीएम रवि कुमार सिंह और सीओ चौरीचौरा कुंदन कुमार सिंह ने झंगहा क्षेत्र के गौरी घाट सहित प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए जाने वाले घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।