पथरिया: पथरिया रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने 11.15 किलो गांजा जब्त कर 2 आरोपी गिरफ्तार किए, ₹1.22 लाख का गांजा बरामद
पथरिया पुलिस ने गुरुवार शाम रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों से 11 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 22 हजार 650 रुपए बताई गई है। पुलिस ने भगत सिंह रजक से 4 किलो 150 ग्राम और नाजिम से 7 किलो गांजा जब्त किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी महेंद्र जगेत ने जानकारी दी।