Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लापरवाही, 11:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे, मरीजों की लगी लंबी कतार हरदोई। पंडित राम दयाल त्रिवेदी संयुक्त जिला चिकित्सालय हरदोई में शुक्रवार को अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के नंबर-2 पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी रही, लेकिन आरोप है कि करीब 11:30 बजे तक पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को इलाज के लिए लेकर आए माता-पिता को उठानी पड़ी। पर्चा न बनने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे और काउंटर के सामने लंबी कतार लगी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें काउंटर पर कर्मचारी अनुपस्थित दिखाई दे रहे हैं और मरीज इंतजार करते नजर आ रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

Bilgram, Hardoi | Jul 31, 2026

MORE NEWS

पचकोहरा में धार्मिक प्रतिमा खंडित होने से तनाव, पुलिस ने प्रतिमा मंदिर में सुरक्षित रखवाई, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पचकोहरा में शुक्रवार को एक धार्मिक प्रतिमा के खंडित होने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया।

प्रतिमा खंडित होने की घटना से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यह घटना हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर खंडित प्रतिमा को मंदिर परिसर में ही सुरक्षित रखवा दिया है। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया गया है कि शाम तक नई प्रतिमा स्थापित करा दी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार का विवाद या प्रदर्शन न हो।

घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा प्रतिमा खंडित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए प्रतिमा खंडित करने वालों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि केवल नई प्रतिमा स्थापित कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि घटना के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

पचकोहरा में धार्मिक प्रतिमा खंडित होने से तनाव, पुलिस ने प्रतिमा मंदिर में सुरक्षित रखवाई, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पचकोहरा में शुक्रवार को एक धार्मिक प्रतिमा के खंडित होने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रतिमा खंडित होने की घटना से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यह घटना हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर खंडित प्रतिमा को मंदिर परिसर में ही सुरक्षित रखवा दिया है। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया गया है कि शाम तक नई प्रतिमा स्थापित करा दी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार का विवाद या प्रदर्शन न हो। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा प्रतिमा खंडित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए प्रतिमा खंडित करने वालों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि केवल नई प्रतिमा स्थापित कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि घटना के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

Bilgram, Hardoi | Jul 31, 2026

मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष विभाग की समीक्षा की, औषधि वाटिका बनाने के दिए निर्देश

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं योग से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी आयुष चिकित्सालयों में नियमित चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए।

बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कार्यप्रणाली, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों, औषधीय पौधों के संवर्धन तथा आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करते हुए नियमित अनुश्रवण और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को औषधि वाटिका विकसित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आशा रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष विभाग की समीक्षा की, औषधि वाटिका बनाने के दिए निर्देश हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं योग से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी आयुष चिकित्सालयों में नियमित चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कार्यप्रणाली, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों, औषधीय पौधों के संवर्धन तथा आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करते हुए नियमित अनुश्रवण और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को औषधि वाटिका विकसित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आशा रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 28, 2026

हरदोई पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने की जनसुनवाई

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

हरदोई पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने की जनसुनवाई हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Bilgram, Hardoi | Jul 28, 2026

देशी शराब ठेके के सामने युवक ने अधेड़ को लात-घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल

हरदोई। जनपद के मल्लावां थाना क्षेत्र में देशी शराब के ठेके के सामने एक युवक द्वारा अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक सड़क पर ही अधेड़ को लात-घूंसों से मारता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना मल्लावां थाना क्षेत्र के पुरवावाँ स्थित देशी शराब ठेके के सामने की है। वायरल वीडियो में युवक अधेड़ के साथ मारपीट करता दिखाई देता है। हालांकि मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो पुलिस जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई कर सकती है।

देशी शराब ठेके के सामने युवक ने अधेड़ को लात-घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल हरदोई। जनपद के मल्लावां थाना क्षेत्र में देशी शराब के ठेके के सामने एक युवक द्वारा अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक सड़क पर ही अधेड़ को लात-घूंसों से मारता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना मल्लावां थाना क्षेत्र के पुरवावाँ स्थित देशी शराब ठेके के सामने की है। वायरल वीडियो में युवक अधेड़ के साथ मारपीट करता दिखाई देता है। हालांकि मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो पुलिस जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई कर सकती है।

Bilgram, Hardoi | Jul 27, 2026

जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लापरवाही, 11:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे, मरीजों की लगी लंबी कतार हरदोई। पंडित राम दयाल त्रिवेदी संयुक्त जिला चिकित्सालय हरदोई में शुक्रवार को अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के नंबर-2 पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी रही, लेकिन आरोप है कि करीब 11:30 बजे तक पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को इलाज के लिए लेकर आए माता-पिता को उठानी पड़ी। पर्चा न बनने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे और काउंटर के सामने लंबी कतार लगी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें काउंटर पर कर्मचारी अनुपस्थित दिखाई दे रहे हैं और मरीज इंतजार करते नजर आ रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। - Bilgram News