एत्मादपुर: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के बाद हिंदूवादी संगठनों ने टेढ़ी बगिया चौराहे पर बांग्लादेश की PM का फूंका पुतला
Etmadpur, Agra | Dec 23, 2025 बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू दास की हत्या के विरोध में आगरा में आक्रोश फूट पड़ा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यमुना पार के टेड़ी बगिया चौराहे पर प्रदर्शन कर बांग्लादेशी प्रधानमंत्री व जिहादियों का पुतला फूंका। बैनर-तख्तियों के साथ “बांग्लादेशी होश में आओ” के नारे लगे।