एत्मादपुर: खंदौली के पास माइनर में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
Etmadpur, Agra | Dec 22, 2025 थाना खंदौली क्षेत्र में खंदौली के पास माइनर में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर स्थानीय लोगों से पहचान कराई। मृतक की पहचान पातालीराम (60) पुत्र सीताराम निवासी नगला अर्जुन, खंदौली के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।