एत्मादपुर: दुर्गा नगर में 10 लाख रुपए की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों का शिलान्यास समाजसेवी बालकिशन गुप्ता ने किया
Etmadpur, Agra | Dec 22, 2025 वार्ड 55 शाहदरा के दुर्गा नगर में नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 10 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य का शुभारंभ समाजसेवी बालकिशन गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम में डॉ. नौनिहाल सिंह, ब्रजेश तोमर, शेर सिंह, भगवानदास सहित कॉलोनी के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे।