एत्मादपुर: बरहन पुलिस ने जुए के फड़ पर मारा छापा, 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया, कब्जे से ₹11,370 बरामद
Etmadpur, Agra | Dec 22, 2025 थाना बरहन पुलिस द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान अवैध जुआ खेलते हुए कुछ व्यक्तियों को मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹11,370 नकद, 52 ताश की पत्तियां तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त अखबार का फड़ बरामद किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में कार्रवाई कर अभियोग पंजीकृत किया गया। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।