मोहम्मदगंज: किशुनडीह टोला आज भी मुख्य सड़क से नहीं जुड़ा, बरसात में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
मोहम्मदगंज प्रखंड के मुख्यालय स्थित किशुनडीह टोला आज भी मुख्य पथ और मुख्य नहर पथ से सुगमता से नहीं जुड़ सका है। दोनों ओर से दूरी कम होने के बावजूद संपर्क मार्ग के अभाव में ग्रामीणों को वर्षों से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।