बीना: तहसील परिसर में 11 करोड़ का प्रशासनिक भवन, उद्घाटन से पहले ही छत टपकने लगी; विधायक ने उठाए सवाल
Bina, Sagar | Aug 21, 2026 करोड़ों की लागत से बना प्रशासनिक भवन उद्घाटन से पहले ही सवालों के घेरे में आ गया है। मामला तहसील प्रांगण में बने नए प्रशासनिक भवन का है, जहां 11 करोड़ रुपए की लागत से भवन का निर्माण कराया गया था। एसडीएम और तहसील कार्यालय तो नए भवन में शिफ्ट कर दिए गए, और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उद्घाटन कराने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही भवन की पोल खुल गई।