समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के चार पैक्स के निर्वाचन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।जिसमें 6 मार्च को नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी जो 7 मार्च तक होगी।वही 9 मार्च एवं 10 को समीक्षा की जाएगी। 11 मार्च को प्रति का आवंटन व नाम वापसी का समय रखा गया है। इसके बाद 18 मार्च को मतदान करते हुए 18 मार्च के दिन ही मतगणना भी होने की बात बताई गई है।