हत्या कर दफनाया, एनिवर्सरी पर अस्थियां गंगा में बहाई: रातभर कब्र खोदी, फिर प्रेमिका के सुसराल पहुंचा; पत्नी ने मुंहबोला भाई बताया
पत्नी ने प्रेमी के साथ साजिश रचकर पहले पति का मर्डर करवाया, फिर लाश को दफना दिया। सालगिरह के दिन अस्थियों को गंगा नदी में विसर्जित किया। यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है रीवा के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में 20 साल के विपिन कुमार यादव मर्डर केस में। पुलिस ने मामले में पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि प्रेमी सुनील कुशवाहा (प्राइवेट स्कूल टीचर) ने पत्नी का मुंहबोला भाई बातकर विपिन का विश्वास जीता। उसे ससुराल घुमाने के बहाने ले गया और मर्डर कर शव को नाले किनारे दफना दिया।
सबसे पहले पूरा घटनाक्रम जान लीजिए
पुलिस के अनुसार मोहार टोला, भगदेवरा निवासी विपिन कुमार यादव 26 मार्च 2026 को गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के टीकर गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। 28 मार्च को रामपुर बघेलान थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
करीब तीन महीने बाद कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में आरोपी के घर से करीब 300 मीटर दूर नाले के पास जमीन में दफन शव बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या की जांच तेज कर दी तो मामला खुल गया।
साला बनकर रातभर घर में रुका
विपिन की परिवार की माने तो 25 मार्च को आरोपी हमारे घर आया। बहू ने उसका परिचय अपने भाई के रूप में कराया। शादी को अभी एक साल ही हुआ था, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। उसने रात बिताई और परिवार का विश्वास जीता और संस्कारी बनकर घर का माहौल जाना।
उसने परिवार के साथ ही सारा समय बातों में बिताया। विपिन के बारे में भी सारी पड़ताल करने की कोशिश की। उसने खुद को टीचर बताया, इसलिए घर के लोगों ने उसे समझदार और एक अच्छे पेशे वाला व्यक्ति माना। इस दौरान वह खुद को धार्मिक और ईश्वर में आस्था रखने वाला भी बताता रहा।
आरोपी बोला - जीजाजी चलिए ससुराल घुमाकर लाता हूं
अगले दिन सुबह विपिन से बोला कि जीजाजी चलिए आपको ससुराल घुमाकर लाता हूं। 26 मार्च की दोपहर आरोपी विपिन को गोविंदगढ़ के टीकर स्थित अपने घर घुमाने के बहाने ले गया। बातों में उलझाकर वह उसे अपने ही घर के पास सुनसान जगह में ले गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव पहुंचने से पहले भी उसने किसी तरह का शक नहीं होने दिया। रास्ते में कई बार पूछता रहा कि आपको भूख तो नहीं लगी है। अगर भूख लगी हो तो समोसे खा लीजिए।
डेढ़ घंटे के सफर के बाद वो दोनों टीकर गांव पहुंच गए। मौके पर पहुंचते ही जीजाजी कहने वाला युवक अचानक कहने लगा कि तूने मेरे और मेरी जान के बीच में दूरियां पैदा कर दी।
तू हमारे प्यार में कबाब में हड्डी, तुझे मोक्ष प्रदान करूंगा
तू हमारे प्यार के बीच में ऐसा है... जैसे कबाब में हड्डी.... तुझे तो आज अपना बलिदान देना ही होगा। विपिन ने कहा कि यह तो धोखा है, तुम मुझे यहां नुकसान पहुंचाने के लिए लाए हो। आरोपी बोला- नुकसान पहुंचाने नहीं तुझे मोक्ष प्रदान करने लाया हूं।
इतना कहते हुए आरोपी उसे पीटने लगा। विपिन गिर गया, हालांकि फिर उठकर भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने विपिन को घसीटा और पास में मौजूद कुएं के पास ले गया। कहने लगा कि तूने शादी नहीं अपनी बर्बादी की है। इतना कहते हुए उनसे कुंए धकेल दिया। विपिन बचाने के लिए चिल्लाया।
कुंए में फेंका, पत्थर उठाकर उसकी ओर फेंका
विपिन ने कुंए से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पास पड़े एक बड़े पत्थर को उठाया और उसके ऊपर फेंक दिया। पत्थर उसके जांघ में जाकर लगा। विपिन नीचे गिरा, फिर दोबारा निकलने की कोशिश नहीं कर पाया।
विपिन ने हाथ जोड़ते हुए नहीं मारने के लिए गुहार लगाई, लेकिन उसने एक नहीं सुना और बोला- आज तेरा मरना तय है। उसने पत्थर फेंककर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने विपिन की लाश को रस्सी की मदद से कुएं से बाहर निकाला।
4 फीट चौड़ी और 6 फीट गहरी कब्र खोदी, थूका
प्लान के तहत उसने पहले ही 4 फीट चौड़ी और 6 फीट गहरी कब्र खोद रखी थी। शव को उसने कब्र में फेंक दिया। इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, उसने विपिन पर थूकते हुए कहा- तेरी असली जगह इसी कब्र में है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कब्र खोदने में उसे करीब 3 घंटे का समय लगा। यह सब उसने रात में किया, ताकि किसी शक न हो।