फर्रुखाबाद में गंगा का उफान जारी,48 घंटे में 4 फिट से ज्यादा बढ़ा पानी
फर्रुखाबाद में बाढ़ की संभावना बढ़ रही है।खासकर गंगा नदी जा उफान लगातार बढ़ रहा है।12 जुलाई रविवार शाम तक गंगा जिले में चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गई है। रविवार को 75 सेमी जलस्तर बढ़कर 136.10 मीटर पहुंच गया।जिले में चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर है, जिससे गंगा अब मात्र 50 सेमी दूर रह गई है।रविवार सुबह और शाम को नरौरा बांध से 57612 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।पिछले 48 घंटे में डेढ़ मीटर यानी करीब साढ़े चार फीट जलस्तर बढ़ गया है।