*होमगार्ड भर्ती: अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक परीक्षण की तैयारियों के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ द्वारा की गई समीक्षा बैठक।*
*आज दिनांक 12.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ द्वारा पुलिस लाइन सभागार में होमगार्ड पदों पर सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षण (PST) की प्रस्तावित प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीवी/पीएसटी प्रक्रिया से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया शासन की मंशा एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराई जाए।*
#UPPolice #FatehgarhPolice