सतवास: सतवास में महिला की हत्या, बेटी गंभीर घायल; घटनास्थल से चाकू मिला
Satwas, Dewas | Sep 10, 2026 गुरुवार शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सतवास के पुनासा रोड स्थित पुनर्वास में गुरुवार को 55 साल की माया शर्मा की हत्या हो गई। घर के अंदर माया शर्मा का शव मिला, जबकि उनकी बेटी रानू गंभीर घायल मिली। प्राथमिक इलाज के बाद उसे इंदौर भेजा गया है। घटना का पता तब चला, जब करीब 3 साल की मासूम खून से सने कपड़ों में रोते हुए घर से बाहर आई। बच्ची को इस हालत में दे