सतवास: आगामी त्योहारों को लेकर सतवास पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई
Satwas, Dewas | Feb 19, 2026 गुरुवार दोपहर 1:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर सतवास के थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें रमजान,होली ,रंगपंचमी आदि को लेकर शासन की गाइड लाइन बताई गई ! शांति समिति बैठक में नगर परिषद सीएमओ, नायाब तहसीलदार सहित नगर के प्रमुख लोग शामिल रहे!