बरहरुवा: तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा खेत में गिरा, दो घायल
कोटालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा पाकुड़ मुख्य पथ पर के डाटा पाड़ा गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के धक्के से ई-रिक्शा समेत स्कॉर्पियो खेत में जा गिरा। वहीं ई रिक्शा में सवार जहां दो व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है, वहीं स्कॉर्पियो सवार को भी हल्की फुल्की चोटे आई है, जबकि ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।