हाटा: टेकुआटार में मृतक के घर पहुंचकर सांसद विजय कुमार दुबे ने बंधाया ढाढ़स, बिजली गिरने से हुई थी किसान की मौत
रामकोला थाना क्षेत्र के गांव टेकुआटार में बीते दिन आकाशीय बिजली गिरने से खेत में सरसो का फसल काट रहे किसान की दर्दनाक मौत हो गई।कुशीनगर सांसद मृतक किसान के घर पहुँच कर ढाढस बधाया।सांसद ने मृतक किसान के साथ हुई घटना पर दुःख जताते हुए परिवारजनों को सांत्वना दिया।मौके से ही अधिकारियों से वार्तालाप कर शासन द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं दिलवाने की बात कही।