हाटा: जगदीशपुर चौराहे पर गन्ना लदे ट्रॉला ने बाइक सवार को मारी ठोकर, 2 लोग हुए घायल
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कप्तानगंज पिपराईच मार्ग पर बरडीहा जगदीशपुर चौराहे पर शराब भठ्ठी के समीप गन्ना लदे ट्राला ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया, जिसमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए, सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहा डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।