हाटा: हाटा पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में एक वांछित अभियुक्त को सिकटिया से किया गिरफ्तार
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में हाटा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अक्षय कुमार पटेल पुत्र बबलू सिकटिया थाना हाटा को गिरफ्तार किया, जिसमें मुकदमा संख्या 0203/2024 धारा 376/323/506 व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जेल भेज दी है।