हाटा: कठबरवा के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पोल से टकराई, एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल
रामकोला थाना क्षेत्र के कठबरवां के समीप रामकोला कसया मार्ग पर बीती रात को अनियंत्रित बाईक विद्युत पोल से टकरा गया। बाईक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए।ग्रमीणों के सहयोग से दोनों घायलों को रामकोला सीएचसी ले जाया गया जहाँ एक युवक की मौत हो गई, दूसरे को चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।