हाटा: कटघरही में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रामकोला थाना क्षेत्र के गांव कटघरही में सुबह एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिला ,किसी ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी रामकोला पुलिस घटना स्थल पर पहुचीं और शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।इस सम्बंध में रामकोला एसओ विनय सिंह ने कहा कि मौके पर पुलिस गई थी। शव को पीएम के लिए भेजा गया है,अभी कोई तहरीर नही मिली है।