टीकमगढ़: महरौनी में छत से गिरकर अंधी महिला गंभीर रूप से हुई घायल,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
महरौनी में एक अंधी महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजनों ने बताया कि महिला अंधी है और महिला अपने घर की छत पर बच्चे को शौच कराने गई थी,तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।