टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में विघा गांव में हुई हत्या का किया गया खुलासा, बेटे ने मां और बहन के साथ मिलकर की पिता की हत्या
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के विघा गांव में तीन दिन पहले हुई 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत का आज पुलिस ने खुलासा किया। टीकमगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने बताया कि 25 मई को भागीरथ की उसके बेटे पत्नी और बेटी ने मिलकर हत्या कर दी थी।घटना के बाद मृतक के परिजनों ने भागीरथ को मौत को हादसा बताया था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और आज पुलिस कंट्रोल रूम में खुलासा किया गया।