टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक हुई आयोजित,अधिकारियो को दिए गए निर्देश
कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना हेतु जिला स्तरीय स्टैण्डिंग कमेटी एवं राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना के संबंध में जानकारी देते हुये बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिये मतों की गणना 4 जून 2024 को प्रातः 8 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज ढ़ोगा में प्रारम्भ होगी।इस दौरान और भी संबंधित चर्चाएँ की गई और अधिकारियो को निर्देश दिए गए।