टीकमगढ़: बनपुरा खुर्द गाव में होम्योपैथी चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित,62 लोगो को दी गई निःशुल्क दवा
कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में जिले में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में ग्राम बनपुरा खुर्द में होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में ग्राम वासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं रोग अनुसार कुल 62 लोगों को निःशुल्क दवा दी गई तथा इस गर्मी के मौसम में लू से बचाव एवं घरेलू उपचार, उचित खानपान संबंधित जानकारी प्रदान की गई।