बुंदेलखंड पीठाधीश्वर हनुमान मंदिर धजरई के महंत सीतारामदास महाराज ने पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण का गौ प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी सहित अन्य कई प्रसंगों का वर्णन किया। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की मनोरम झांकी सजाई गई। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरकते हुए नजर आए।