गुमला: गुमला में करोड़ों खर्च कर बन रहे छह पीएचसी, समानता पर डेढ़ लाख रूपए लेकर बहाली का आरोप
Gumla, Gumla | Oct 28, 2026 जिले में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छह अलग-अलग पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निर्माण कराया जा रहा है। जिला परिषद की ओर से प्रत्येक केंद्र पर करीब एक करोड़ 42 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बसिया के लोगा, कामडारा के कुरकुरा, गुमला के टोटो, कसीरा व मुरकुंडा तथा सिसई के ओलमुंडा में भवन निर्माण जारी है।