गुना नगर: विष्णुपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो व क्रॉस मामला दर्ज
गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के विष्णुपूरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर 22 जुलाई को दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। फतेहगढ़ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच में लिया है। गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया, शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है, जांच जारी है।