गुना नगर: वंदना कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी में बात कर रहे बच्चों से माइक छीनने के मामले में DEO ने नोटिस किया जारी
गुना में वंदना कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य को 21 जुलाई को DEO चंद्रशेखर सिसोदिया ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जारी नोटिस में स्कूल में हुए एक कार्यक्रम में हिंदी में बात कर रहे बच्चे से प्राचार्य ने माइक छीनकर कहा था अंग्रेजी में बोलने कहा है। मामले में सबूत के साथ स्पष्टीकरण मांगा है। अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही कीचेतावनी दी।