गुना नगर: कथित तौर पर हिंदी में स्पीच देने से मना करने पर वंदना कान्वेंट स्कूल में ABVP ने किया प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन रहा मौजूद
गुना के वंदना कान्वेंट स्कूल में बच्चों को हिंदी में बोलने से रोकने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 22 जुलाई को स्कूल में प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्यवाही की मांग की। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स स्कूल में तैनात रहा। DEO सीएस सिसोदिया ने कहा, मामला संज्ञान में आने पर नोटिस जारी किया है। जैसा जांच में आता है कार्यवाही करेंगे।