गुना नगर: बिंदा खेड़ी गांव में एक मजदूर महिला को सर्प ने काटा, उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
बमोरी थाना क्षेत्र के बिंदा खेड़ी गांव में सर्प के काटने से एक महिला की मौत हो गई। 21 जुलाई को जिला अस्पताल में महिला के पति अखिलेश सहरिया ने बताया, उनकी पत्नी विमला बाई को 18 जुलाई की शाम को सर्प ने काट लिया था। उसे उपचार के लिए गुना की निजी अस्पताल में भर्ती किया। उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया था। उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया।