गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी गेट के पास एटीएम से युवक को बातों में लगाकर एटीएम से निकले ₹70,400 कैंट थाना में मामला हुआ दर्ज
गुना में कैंट थाना क्षेत्र में नानाखेड़ी मंडी गेट के पास एटीएम में फरियादी गौतम पटेलिया से धोखाधड़ी हो गई। उसका ATM मशीन में फंस गया था। तभी एक दूसरा युवक आया और उसको बातों में लगा लिया। इसी दौरान फरियादी अपना ATM मशीन में ही लगा छोड़कर चला गया। उसके खाते से ₹70,400 निकल गए। फरियादी गौतम पटेलिया की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।