गुना नगर: गुना कलेक्टर के बेटे से फ्रॉड करने वाले आरोपी को कैंट थाना पुलिस ने गुजरात के सूरत से किया गिरफ्तार, ₹50000 किए बरामद
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के बेटे से ऑनलाइन फ्रॉड के आरोपी सूरज देव वर्मा को सूरत से कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कैंट थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने 21 जुलाई को बताया, 3 मई 2024 को आरोपी ने रिवार्ड पॉइंट रिडीम कराने लिंक भेजकर ₹2,08,500 उनके खाते से उड़ा लिया थे। पुलिस ने ₹50,000 बरामद किए है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।