गुरुवार की दोपहर 11 बजे से नई सराय तहसील के घटावदा गांव में राजस्व विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर 13 किसानों से 70 हजार 500 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। नई सराय तहसीलदार मयंक तिवारी ने बताया कि, कलेक्टर साकेत मालवीय और ईसागढ़ एसडीएम त्रिलोचन गौड़ के निर्देशन में राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।