बीकानेर: डांडूसर नहर में मिला लापता युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र स्थित डांडूसर नहर में एक लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इंद्रा कॉलोनी निवासी अख्तर अली के रूप में हुई है, जो 25 जून से लापता था। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई शौकत अली ने बीछवाल थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। 26 जून को डांडूसर नहर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पी