देहरादून में जीएमएस रोड से सहारनपुर चौक तक चल रहे अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पर्याप्त मैनपॉवर और मशीनरी न लगाने पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने पांच दिनों के भीतर कार्य पूरा करने, सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री और मलबा तत्काल हटाने तथा कार्य पूर्ण होने के बाद शीघ्र सड़क पुनर्स्थापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
#news #uttarakhand #uttrakhand
Dehradun, Dehradun | Jun 4, 2026