एकल महिलाओं और बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 484 महिलाओं को पहले ही पहली किस्त जारी की जा चुकी है, जिनमें से अधिकांश महिलाओं ने अपना स्वरोजगार शुरू भी कर दिया है। अब 211 अन्य पात्र महिलाओं को भी जल्द धनराशि जारी की जाएगी, जिसके लिए शीघ्र कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
नंदा गौरा योजना के तहत भी बड़ी राहत दी गई है। हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले की 4000 से अधिक बालिकाएं समय पर औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण योजना की राशि प्राप्त नहीं कर पाई थीं।
अब इन सभी बालिकाओं के बैंक खातों में 19 करोड़ 22 लाख 78 हजार रुपये की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार महिलाओं और बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
#rekhaary #nandagaurayojana #womenempowermentmovement #uttarakhand #singlewomenscheme #DBT #haridwar #UttarakhandNews