नैनीताल पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ₹56 लाख से अधिक मूल्य के 256 खोए हुए मोबाइल बरामद कर लौटाए
नैनीताल: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने जनसेवा की एक मिसाल पेश की है। पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों से खोए हुए कुल 256 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹56.25 लाख से अधिक है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बरामद फोन्स को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस प्रशासन का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उत्तराखंड पुलिस का यह अभियान 'मित्र पुलिस' की छवि को और सशक्त करता है।