गुन्नौर: गांव भिरावटी में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, लाठी-डंडों से चार लोग घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट के दौरान किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया श