हथिनीकुंड बैराज में सेना की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहे 5 कमांडो
यमुनानगर, हरियाणा। हथिनीकुंड बैराज में सेना की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से पांच कमांडो पानी में बह गए।
हादसे के बाद तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। राहत की बात है कि तीन कमांडो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो कमांडो अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
लापता कमांडोज की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। घटनास्थल पर बचाव दल पानी के तेज बहाव के बीच सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।