पौड़ी: जिला पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान एक अधिकारी के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि पर्यटन विभाग के अधिकारी बैठक में मोबाइल गेम खेलने में व्यस्त नजर आए, जबकि सदन में जनप्रतिनिधि सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दे उठा रहे थे। अधिकारी के इस रवैये पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही थी, तब जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान बैठक के बजाय मोबाइल गेम पर क्यों था?