नेपाल की लंगटांग टनल में राहत और बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण हालातों के बीच जारी है। कर्नल वरुण सूद के नेतृत्व में भारतीय सेना की टनल रेस्क्यू टीम, नेपाल स्पेशल फोर्स के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सुरंग के भीतर विषम परिस्थितियों और संभावित खतरों के बावजूद दोनों देशों के जवान पूरी मुस्तैदी से जुटे हैं। हर एक जिंदगी को बचाने के लक्ष्य के साथ भारत और नेपाल की टीमें कंधे से कंधा मिलाकर राहत कार्य में लगी हैं।