फर्रुखाबाद: ग्राम बरौन के पास बाइक सवार को बचाने में कार पेड़ से टकराई, एक महिला सहित तीन घायल, महिला को हायर सेंटर रेफर
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी युवक प्रिंस पुत्र ओमप्रकाश अपनी मां और बल्लभगढ़ हरियाणा निवासी मित्र सौरभ के साथ घर आ रहा था। ग्राम बरौन के पास कार के आगे आए बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार महिला आशा देवी पत्नी ओमप्रकाश उम्र 50 वर्ष, प्रिंस पुत्र ओमप्रकाश व प्रिंस का मित्र सौरव पुत्र नरेंद्र उम्र 23