कोईलवर: गीधा में 1008 दीपों से मां दुर्गा की महाआरती, हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया गुणगान
गीधा स्थित मिडिल स्कूल के प्रांगण में श्री श्री दुर्गा पूजा आदर्श कला समिति की ओर से दशमी तिथि पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। मंगलवार की रात नौ बजे शुरू हुई महाआरती रात दस बजे तक चली। इस दौरान 1008 दीपक जलाकर मां दुर्गा की आराधना की गई। दीपों की जगमगाहट और भक्तिमय वातावरण से पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा।