कुंडा: महंगू का पूरवा कुसाहिलडीह गांव में हुई मारपीट में घायल किशोरी की 5 माह बाद मौत,परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इंकार
महंगू का पूरवा कुसाहिलडीह निवासी सोहनलाल पटेल की 17 वर्षीय बेटी सुषमा का उसकी चाची कविता पटेल से 4 अप्रैल को कटहल तोड़ने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें घायल सुषमा की 24 अगस्त को तबियत बिगड़ गई तो उसे प्रयागराज के नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। नाराज़ परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।