देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने पुलिस लाइन से साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी
खबर देहरादून से है जहाँ मुख्य निर्वाचन द्वारा साईकल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने साईकल रैली को पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि निर्वाचन के प्रति मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए साईकल रैली का आयोजन किया गया है