देहरादून: संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया
शुक्रवार को बजट सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई के दौरान पहाड़ी मैदानी पर काफी हंगामा देखने को मिला कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को टारगेट करते हुए कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने पहाड़ियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया जिस पर प्रेमचंद अग्रवाल ने इसका जवाब भी दिया साथ ही क्षेत्रवाद की राजनीति न करने की मांग भी की ।