देहरादून: अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने विधानसभा में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण का मुद्दा उठाया
अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने विधानसभा में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण का मुद्दा उठाया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण के कारण सबसे प्रभावित अल्मोड़ा जिला हो रहा है। नगर पालिका, नगर पंचायत की जो आय नक्शे स्वीकृत कराने से होती थी वह आय समाप्त हो चुकी है।