देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता आशुतोष नेगी ने खनन पट्टे को लेकर सीएम धामी पर उठाए सवाल
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता व पूर्व गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी आशुतोष नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर खनन पट्टो को लेकर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा की वर्ष 2023, 24 में 5 हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल के खनन पट्टों जिन्हें 5 साल के लिए आवंटित किया गया है उसमें बड़ा खेल किया गया है।