पाली: शहजाद नदी में डूबने से मृत पटउवा निवासी दीपेश के शव का रोते-बिलखते परिजनों ने किया दाह संस्कार
Pali, Lalitpur | Sep 8, 2026 शहजाद नदी में डूबने से ग्राम पटउवा निवासी दीपेश पुत्र कमलेश राय की मौत हो गई थी। उक्त मामले में उसके शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद सोमवार को परिजनों को सौंपा गया था। जहां रात्रि करीबन 8:00 बजे गांव में रोते बिलखते परिजनों ने उसका दाह संस्कार किया। दीपेश की मौत होने से गांव में गम का माहौल है।